फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में कक्षाओं का पहला दिन, पहले दिन कम रही विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कक्षाओं में कम आए बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में दाखिला प्रकिया ने मंगलवार को अंतिम रूप ले लिया था। जिसके बाद बुधवार को दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या नाममात्र रही। जिसके कारण कक्षाएं भी सुचारू रूप से नहीं चल सकीं।
इन दोनों कॉलेजों में अब तक दाखिला प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। कॉलेजों में जिन विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। उनका बुधवार को कॉलेज का पहला दिन था। महिला कॉलेज में विद्यार्थियों के नए सत्र से पहले दो दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करके विद्यार्थियों को कॉलेज में साल भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीद थी कि पहले दिन विद्यार्थियों की कॉलेज में अच्छी-खासी उपस्थिति होगी। जिसके लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से तैयार था। इनके अतिरिक्त हजारों बच्चे अभी भी कॉलेजों में सीटों के बढ़ने के इंतजार में दाखिला लेेने के इंतजार में हैं। इन कॉलेजों में सीटों को बढ़वाने के लिए छात्र संगठनों से लेकर जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा तक ने उच्चतर शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा हैं, ताकि पढ़ाई के इच्छुक बच्चे कॉलेज में दाखिले से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में शुरू हो चुकी कक्षाएं
कॉलेज में जिन विद्यार्थियों की दाखिला प्रकिया पूर्ण हो चुकी है। उनकी कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। पहले दिन कुछ कक्षाओं में बच्चों की संख्या कम रही। शीघ्र ही कॉलेज में कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। अभी तक निर्धारित सीटों पर ही दाखिला प्रकिया पूर्ण की गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जैसे ही सीटें बढ़ाने का कोई नोटिस मिलेगा। उस दौरान बचे हुए विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शीला दहिया प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें