फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधागिरी अभियान चलाकर स्कूलों में लगाए जाएंगे 20 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पौधगीरी विशेष अभियान के तहत बीस लाख से अधिक पौधे लगाकर स्कूलों को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। यह अभियान 10 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बने ईको क्लब इंचार्जों की बैठक ली। उन्होंने इस पौधगिरी अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में उपलब्ध जगह पर पौधरोपण करने के लिए कहा। इस अभियान में सरकारी स्कूल के छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के हाथों पौधे लगवाए जाएंगे और उन्हें पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानियों बारे बताया जाएगा। इस अभियान के दौरान पौधे वन विभाग की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेल्फी विद ट्री प्रतियोगिता का होगा आयोजन
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस अभियान के दौरान सेल्फी विद ट्री प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। इसमें सबसे अच्छी सेल्फी वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को तीन साल प्रति छमाही पर पचास रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजनाओं को लागू करने के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण विभाग व मौसम विभाग को तीन साल की कार्य योजना तैयार कर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें