फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड उपभोक्ताओं का 13 साल का लंबा इंतजार होगा खत्म, 30 अप्रैल तक नए राशनकार्ड वितरित करने के दिए विभाग ने आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पिछले 13 सालों से नए राशनकार्डों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नए राशनकार्ड बनकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास पहुंच चुके हैं। विभाग ब्लॉक वाइज इन राशनकार्डों की छंटनी करने में जुटा है। मुख्यालय की तरफ से प्रदेशभर के लोगों को नए राशनकार्ड वितरित करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विभाग की तरफ से एक-दो दिन में राशनकार्ड वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विभाग की तरफ से 2005 में राशनकार्ड बनाए गए थे। इनकी समयावधि पांच वर्ष थी। इसके बाद नए राशनकार्ड नहीं बनाए गए। बहुत से लोगों के राशनकार्ड या तो फट गए या फिर गुम हो गए थे। लोग 13 सालों से नए राशन कार्डों का इंतजार कर रहे थे। अब तक कई बार राशनकार्डों के लिए सर्वे हुए, फोटो भी उतारी गई और फार्म भी जमा करवाए गए लेकिन लोगों को नए राशनकार्ड नहीं मिल रहे थे। लोगों का अब इंतजार खत्म होगा। जिले में नए राशनकार्ड को चार कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें एपीएल (हरा), ओपीएच (खाकी ), बीपीएल (पीला), एएवाई (गुलाबी) रंग के कार्ड बनाए गए हैं। इन अलग-अलग कैटेगरी के लिए भी अलग-अलग फीस रखी गई है। एपीएल के लिए 20 रुपये, ओपीएच के लिए 15 रुपये, बीपीएल के लिए 10 रुपये व एएवाई के लिए मात्र पांच रुपये की फीस विभाग ने निर्धारित किया है। जिसे राशनकार्ड बांटते समय लिया जाएगा।
विज्ञापन


अलग-अलग कैटेगरी में राशनकार्ड धारकों की संख्या
राशन कार्ड कार्ड धारकों की संख्या
एएवाई (गुलाबी) 18763
बीपीएल (पीला) 51452
ओपीएच (खाकी) 102745
एपीएल (हरा) 155700
बॉक्स
जिले में ब्लॉक वाइज डिपो की संख्या
खंड नाम संख्या
जींद 156
नरवाना 162
सफीदों 80
उचाना 52
अलेवा 35
जुलाना 58
पिल्लूखेड़ा 41
बाक्स
राशनकार्ड पर ये मिलती हैं सुविधाएं
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अपने बीपीएल व ओपीएच उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से गेहूं का वितरण करता है। इसी प्रकार एएवाई श्रेणी को दो रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 35 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड गेहूं दिया जाता है। एएवाई, बीपीएल राशनकार्ड धारक को साढ़े 13 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चीनी वितरित की जाती है। इसी प्रकार 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक लीटर सरसों का तेल प्रति राशनकार्ड दिया जाता है।
विज्ञापन


मुख्यालय की तरफ से 30 अप्रैल तक राशनकार्ड वितरित करने के दिशा-निर्देश मिले हैं। पहले भी यह काम शुरू किया गया था लेकिन उस समय काफी राशनकार्ड आधार से लिंक नहीं हुए थे। अब सभी राशनकार्ड आधार से लिंक व दुरुस्त हो चुके हैं। 30 अप्रैल से पहले जिले में सभी उपभोक्ताओं को राशनकार्ड वितरित कर दिए जाएंगे। एपीएल राशनकार्ड धारक जिनको राशनकार्ड नहीं मिलें, उनके ऑनलाइन राशनकार्ड बनाए जाएंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को हाथों-हाथ राशनकार्ड बनाकर दे दिए जाएंगे।
--राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें