तीन विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जयसूर्या हाई स्कूल में बोर्ड की फ्लाइंग ने छापेमारी कर तीन विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। तीनों विद्यार्थियों के खिलाफ केस (यूएमसी) बनाते हुए उनके खिलाफ सुपरिंटेंडेंट को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों की भी मौके पर नकल करते हुए पाए जाने पर यूएमसी बनाई गई है। परीक्षा केंद्र में चल रही गड़बड़ी के चलते एसडीएम के निर्देश पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट को रिलीव कर दिया गया है। बोर्ड की फ्लाइंग जब जयसूर्या हाई स्कूल में निरीक्षण के लिए गई, तो वहां परीक्षा केंद्र में एक महिला मिली, जिसकी ड्यूटी भी नहीं लगी हुई थी। एसडीएम फ्लाइंग ने महिला से पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि वह उसके बच्चे को परीक्षा देने के लिए छोड़ने आई थी, और उसके बाद वह स्टाफ के साथ वहीं बैठ गई।
सेंटर ड्यूटी अध्यापक को किया रिलीव
डाइट ईक्कस में परीक्षा के दौरान सेंटर अधीक्षक राकेश कुमार ने कमरे में ड्यूटी कर रहे अध्यापक आजाद सिंह को नकल करवाते पकड़ा। राकेश कुमार ने इसकी शिकायत बोर्ड अधिकारियों को की। बोर्ड अधिकारियों ने ड्यूटी कर हरे अध्यापक आजाद सिंह को रिलीव करने के आदेश जारी किए।