फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा प्लाटों में आरक्षित कोटे का दोहरा लाभ लेने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा के प्लाटों में आरक्षित कोटे का दोहरा लाभ लेने पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हुडा के निकाले गए प्लाटों में आरक्षित कोटे के तहत गलत शपथ पत्र देकर दोहरा लाभ लेने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हुडा एस्टेट अधिकारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पिछले दिनों हुडा ने सेक्टर आठ में प्लाट के लिए आवेदन मांगे थे। जहां पर आरक्षित कोटे के तहत गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बलबीर सिंह ने आवेदन किया और आर्मी कोर्ट के तहत उसने पहले कोई लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र दिया। उसका आरक्षित कोटे के तहत प्लाट भी अलाट हो गया। बाद में जांच के दौरान सामने आया कि इससे पहले भी बलबीर ने आरक्षित कोटे का लाभ लेकर हुडा में प्लाट लिया हुआ है। उसने गलत शपथ देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बलबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें