एबीवीपी का आरजीएसडी कालेज के बाहर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म कालेज में विकास दनौदा के दाखिले को लेकर पिछले कई माह से आरजीएसडी संस्था व एबीवीपी आमने-सामने है। एबीवीपी विकास का कालेज में दाखिला करवाने के कई बार रोष प्रदर्शन कर चुकी है। एबीवीपी के सदस्यों ने सोमवार को आरजीएसडी कालेज के गेट पर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस को सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और गेट पर जमा छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस ने छात्र नेता सोनू फरैण, राकेश हथों व अजय मंगलपुर को समझाया। जिसको लेकर एबीवीपी के सदस्यों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाकर छात्रा की आवाज दबाने का काम रहा है। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे बर्दास्त नहीं करेगी। कालेज की प्रिंसिपल बबीता गर्ग ने कहा एक छात्र दबाव बनाकर कालेज में अपने को हीरो साबित करना चाहता है। जो कालेज प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे दूसरे बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।