उचाना। हरियाणा राज्य विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल छातर के पांच विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किए। स्कूल के प्राचार्य अजीत आर्य ने बताया कि बीते साल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेश भर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। स्कूल के विद्यार्थी 278, 809, 812, 915 एवं 1448 वां स्थान प्राप्त किया। रविंद्र आर्य ने बताया कि पूरे हरियाणा में 500 बच्चों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करके स्कूल, क्षेत्र का नाम रोशन किया है।