नरवाना। भाजपा नेत्री संतोष दनौदा ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने के फैसले को सही करार दिया। छह माह के लिए लगाई गई रोक मुस्लिम बहनों के मान सम्मान और समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक फैसला है। संतोष दनौदा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करेगाऔर महिला सशक्तिकरण को बल देने वाला होगा।