फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले दिन अर्धवार्षिक परीक्षा में 80,547 विद्यार्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
24जेएनडी30 : गांव के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा देते बच्चें। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
जींद। जिले के राजकीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चौथी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को जिले के 624 स्कूलों में 80,547 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

विद्यालयों में सुबह से ही परीक्षा का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं समय से पहले स्कूल पहुंचे और परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। शिक्षकों की देखरेख में सभी स्कूलों में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।
परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखा गया। अभिभावकों ने बच्चों को अच्छे अंक लाने की प्रेरणा दी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगा शेडयूल : जिला के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हिंदी, 27 को गणित, 28 को ईवीएस विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 24 को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित व 28 अक्तूबर को ईवीएस की परीक्षा होगी।
छठी कक्षा की 24 अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, 30 को विज्ञान व 31 अक्टूबर को ड्राइंग, म्यूजिक की परीक्षा होगी।
24 अक्तूबर को सातवीं कक्षा की हिंदी, 25 को ड्राइंग, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 29 को गणित, 30 को संस्कृत व 31 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं 24 को आठवीं कक्षा की ड्राइंग, 25 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान, 31 को संस्कृति विषय की परीक्षा होगी।
वहीं 24 को 9वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 को संस्कृत, 31 को एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।
वहीं 24 को 10वीं कक्षा की विज्ञान, 25 को संस्कृत, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 को गणित विषय की परीक्षा होगी। वहीं 24 को 11वीं की फाइन आर्ट्स, 25 को रसासन विज्ञान, 27 को कंप्यूटर साइंस, चौथी से 10वीं कक्षा तक की 31 तक, 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं छह नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें