फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अचार बनाने का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ीं 80 महिलाएं

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना । पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा की ओर से गांव सातरौड़ कलां में आयोजित तीन दिवसीय अचार बनाने एवं संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण में गांव की करीब 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक, हांसी राजेश जिंदल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि सीखे गए कौशल को स्वरोजगार से जोड़कर महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अचार तैयार करने की विधि के साथ कच्चे माल का चयन, स्वच्छता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने, मसालों का सही अनुपात रखने और अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की तकनीक सिखाई गई। इसके अलावा अचार की पैकिंग और बाजार में बिक्री के संबंध में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने बताया कि किसान प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने हुनर का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखी तकनीकों को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया। महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए संतोष जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें