फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 28 दिन बाद तहसील में हुई 80 रजिस्ट्री

Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बुधवार को सुचारू तौर पर शुरू होंगे कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। क्लेरिकल एसोसिएशन की हड़ताल के कारण ठप हुए तहसील कार्यालय के कार्य 28 दिन बाद मंगलवार को शुरू हुए हैं। पहले ही दिन जिले में कुल 80 रजिस्ट्री हुई। जींद में 8, अलेवा में 28, नरवाना में 30, उचाना में 7 रजिस्ट्री हुईं। हड़ताल के कारण आए दिन लोग तहसील कार्यालय के चक्कर काटकर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी लेने के लिए आते थे। प्रदेश भर में इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने तहसीलदारों को सीधे तौर पर रजिस्ट्री करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन


इसके चलते जींद तहसील में मंगलवार को दोपहर तक कोई रजिस्ट्री नहीं हुई थी। इसके अतिरिक्त यहां पर रजिस्ट्री के होगी या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिए काफी लोग आए। हालांकि दोपहर तक रजिस्ट्री क्लर्क भी मौजूद नहीं था। दोपहर बाद तहसील में नायब तहसीलदार अजय चौहान ने रजिस्ट्री का काम शुरू करवाया। जिसके बाद आठ रजिस्ट्री तहसील कार्यालय में हुई। अब जिले में लोगों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि काफी दिनों से यह काम बंद हो चुका था। अब बुधवार को संख्या बड़ने की उम्मीद है। पहले दिन कई तरह की दिक्कतों के बीच रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें