फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना में 21 प्वाइंटों पर लगाए 80 कैमरे, उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
पुलिस थाना में बने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम में कैमरों को लेकर जानकारी लेते हुए डिप्टी सीए? - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के पुलिस थाना में कंट्रोल रूम का सोमवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी मनोज कुमार, एसपी नरेंद्र बिजरानिया, डीएसपी जितेंद्र सिंह, डीएसपी नरसिंह, एसडीएम डॉ. राजेश खोथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम के बाद उचाना ऐसा चौथ शहर बना है जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का फायदा उचाना ही नहीं बल्कि पूरे हलके के लोगों को है जो अपने कामों को लेकर शहर में आते है। एक महीने के करीब समय में पुलिस प्रशासन द्वारा कैमरा लगाने वाली टीम के साथ मिलकर इस कार्य को पूरा करने का काम किया। शहर के 21 प्वाइंटों पर अलग-अलग वैरायटी के 80 कैमरे लगाए गए हैं जो शहर की सुरक्षा में अहम होंगे। तीन कर्मचारी की ड्यूटी कंट्रोल रूम में होगी। अब किसी तरह की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी का बचना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा कि इन कैमरों की क्वालिटी इतनी बेहतर है कि जो गाड़ी आएगी जाएगी उनके नंबर भी कैमरे में रिकॉर्ड होने के साथ-साथ गाड़ी में कितने लोग है उनका पता भी लग सकेगा। हाईवे पर भी ये कैमरे लगाए गए है। पंजाब सहित किसी भी एरिया से अपराध करने के बाद अगर कोई अपराधी नेशनल हाईवे से गुजरेगा तो उसकी रिकॉर्डिंग कैमरे में हो जाएगी। कैमरे के अंदर एक लाख गाड़ियों का रिकॉर्ड फीड हो सकता है। ऐसे में हाइवे से होकर जाने वाली हर गाड़ी की रिकॉर्डिंग कैमरे में होगी। 80 कैमरों पर करीब 35 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। ये कैमरे सीआरसी फंड से लगाए गए है।
विज्ञापन

जुलाना हलके में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठी
जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा की जुलाना शहर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाना के साथ-साथ सफीदों, नरवाना में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि जींद शहर में भी कैमरे लगाने को लेकर पांच करोड़ रुपये के करीब की राशि खर्च होनी है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पूरे जिले के सभी हलकों के शहरों में आने वाले दिनों में कैमरे लग जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अपराध पर अकुंश लगेगा। इस मौके पर प्रो. जगदीश सिहाग, विश्ववीर नंबरदार, राजेंद्र लितानी, जोरा सिंह डूमरखां, चंद्रपाल शर्मा, महेंद्र लोधर, शमशेर नगूरां, महीपाल बधाना, पप्पू नगूरां, मांगेराम शर्मा, बलराज श्योकंद, रामदत्त शर्मा, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, दिलबाग काकड़ोद, कृष्ण फौजी, धोला खटकड़, लीला करसिंधु, पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें