फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अभिभावक बताएंगे छुट्टियों में कैसा रहा बच्चों का व्यवहार

Mon, 01 Jul 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी07: राजेश वशिष्ठ।
विज्ञापन
जींद। गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से स्कूल खुल चुके हैं। अब छुट्टियों के दौरान दिए गए होमवर्क की समीक्षा की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों को सौंपी गई है। बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा के होमवर्क की समीक्षा करने की तैयारी की जा रही है। इस बार इन कक्षा के छात्रों को अलग से होमवर्क दिया था, लेकिन घर पर इस दौरान छात्रों का व्यवहार कैसा रहा और उन्होंने स्कूल के दिए गए होमवर्क को कैसे किया, यह सभी जानकारी अभिभावक स्कूलों में अध्यापकों को देंगे।
विज्ञापन


अब अभिभावक खुद ही बच्चों का आकलन करेंगे। इसके लिए बच्चों के गृह कार्य के बारे में एक गूगल फार्म पर अभिभावकों से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उसके आधार पर बच्चों को अंक दिए जाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर कक्षावार गूगल फार्म भी तैयार किया गया है। जिसे सभी अभिभावकों के साथ सांझा किया जाएगा। इसमें छात्रों के व्यवहार से लेकर उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई गतिविधियां, घर के सभी सदस्यों के फोन नंबर, आधार नंबर याद है या नहीं, इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा। यह गूगल फार्म फोन के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचेगा। उसे भरना सभी के लिए अनिवार्य होगा। प्राइमरी स्तर पर छात्रों को इस बार निपुण हरियाणा मिशन के तहत होमवर्क दिया गया था। इसमें छात्रों को अपने माता-पिता और इसमें प्राइमरी स्तर के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ होमवर्क पर भी इस बार खास नजर रखी जा रही है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की घर पर क्या गतिविधियां रही, इसकी रिपोर्ट भी अभिभावकों से ही तैयार करवाई जाएगी। अब स्कूल खुल चुके हैं, जल्द ही अभिभावक व अध्यापकों की बैठक करवाई जाएगी। इसमें सभी विद्यार्थियों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर, जींद।

30जेएनडी07: राजेश वशिष्ठ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें