नरवाना। शहर के पंजाबी चौक पर हुए जागरण में एकत्रित हुए 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पंजाबी चौक निवासी ललित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को उन्होंने जागरण करवाया था। उसमें एकत्र किए गए करीब 75 हजार रुपये उसने अपने कुर्ते की जेब में डाल लिए। इसके बाद किसी अज्ञात ने जेब से वह राशि निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।