स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 731 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। वहीं एक व्यक्ति ने बुधवार को कोरोना को मात दी। जिले में इस समय 14 एक्टिव मामले बचे हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को किसी भी व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। जिले में अब तक 21189 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जबकि 20639 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक 536 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 14 एक्टिव मामले बचे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 670 लोगों के सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 282570 लोगों के सैंपल ले चुका है।