फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये की धान खरीदकर पैसे नहीं लौटने पर करनाल के व्यापारी को अदालत ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह करोड़ रुपये की धान खरीदकर पैसे नहीं लौटने पर करनाल के व्यापारी को अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के आढ़तियों से करीब छह करोड़ रुपये की धान खरीद कर पैसे नहीं चुकाने पर अदालत ने करनाल के व्यापारी को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार करनाल के सेक्टर नौ निवासी दिनेश अग्रवाल ने इंद्री रोड पर बेस्ट फूड कंपनी के नाम से राइस मिल लगाई थी। दिनेश अग्रवाल हरियाणा व अन्य प्रदेशों से धान खरीदकर उनको दूसरे देशों में निर्यात करता था। वह कई सालों से यह काम कर रहा था, जिससे उसका प्रदेश के काफी आढ़तियों के साथ लेन-देन का काम चल रहा था। जिससे आढ़तियों का उस पर विश्वास हो चला था, जिस कारण उन्होंने करोड़ों रुपये का धान दिनेश अग्रवाल को बेच दिया था। आढ़तियों को विश्वास में लेते हुए उसने खाली चेक थमा दिए और थोड़े दिनों के बाद पैसे चुकाने का वादा किया। जब आढ़तियों को पैसेे नहीं मिले, तो उन्होंने चैक बैंक में लगा दिए, इसके बाद चैक बाउंस हो गए। इस पर आढ़तियों ने कोर्ट में केस कर दिया। इतना ही नहीं अदालत द्वारा तलब करने पर दिनेश अग्रवाल कोर्ट में भी पेश नहीं हुआ और अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। दिनेश अग्रवाल को नरवाना के आढ़तियों के करीब छह करोड़ रुपये चुकाने हैं। वहीं पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर जींद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी दिनेश अग्रवाल के खिलाफ शहर थाना में सात केस दर्ज हैं। वह कोर्ट द्वारा भगौड़ा घोषित किया हुआ था। सूचना के आधार पर उसे काबू कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जींद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, एसआई, नरवाना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें