फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पेज के लिए जीत की बजाय दूसरे राज्यों से रणदीप की हार की मिली बधाई : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बजाय दूसरे राज्यों से मिली रणदीप की हार की बधाई : सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मैंने कई राज्यों का दौरा किया। सभी जगह इस बात की बधाई मिली कि भाजपा ने जींद उपचुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला को हरा दिया। उनकी केवल 932 वोटों से जमानत बच गई। रणदीप को टिकट देने को लेकर मुझे उनके नेता पप्पू की बात भी समझ में नहीं आई। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाम साढ़े छह बजे जींद के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांकन से पहले कांग्रेस में जींद उपचुनाव के लिए कई प्रत्याशियों के नाम चल रहे थे। जब उन्होंने टीवी देखा तो रात साढ़े 11 बजे राहुल गांधी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम घोषित कर दिया। इससे टिकट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू की यह बात उनकी समझ में नहीं आई। सीएम ने कहा कि उनका माथा यह देखकर ठनका कि देश के इतिहास में पहला उदाहरण होगा कि कोई विधायक होते हुए भी उपचुनाव में विधायक का चुनाव लड़ेगा। कोई जिला परिषद चेयरमैन होता या अन्य पदाधिकारी तो ठीक था, लेकिन एक विधायक होते हुए फिर से विधायक का चुनाव लड़ना देेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें