फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर के बाद रेलवे विभाग ने लिया यू टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल्ट स्टेशनों पर मिलने लगे टिकट, गत्ते वाले हुए मान्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर स्थित ठेके पर दिए गए स्टेशनों पर दो सप्ताह तक टिकट नहीं मिलने का मामला अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाया था। इस मामले में रेलवे विभाग ने फिर से यू टर्न लेते हुए स्टेशनों पर गत्ते वाले टिकटों को मान्य कर दिया है। क्योंकि गत्ते वाले टिकट स्टेशनों पर स्टाक में पड़े थे, लेकिन कंप्यूटराइज्ड टिकट पूर्णरूप से छपने में देर हुई तो रेलवे विभाग ने गत्ते वाली टिकटों को फिर से मान्य कर दिया है।
अमर उजाला द्वारा इस मामले में कुरुक्षेत्र के सीएमआई से बात की गई थी। इसके साथ ही ऐसे हाल्ट स्टेशनों पर पिछले दो सप्ताहभर से टिकट उपलब्ध न होने के कारण विभाग को जो नुकसान हो रहा था। अब यात्रियों की भी परेशानी दूर हो गई है। पानीपत-सफीदों-जींद रेल शाखा पर ऐसे आधा दर्जन स्टेशन हैं। यहां बता दें कि गांव सिल्लाखेड़ी, बुढ़ाखेड़ा, नारा, करसिंधू, सिवाहा, सुंदरपुर स्टेशनों पर टिकट ना मिलने से बहुत यात्री परेशान रहे तो अनेक ऐसे भी थे जिनके पास टिकट ना मिलने का बहाना बिना किराया भुगतान किए यात्रा करने का जरिया था। पिछले दिनों रेल प्रशासन के वाणिज्य प्रभाग के आदेश पर ठेका आधार पर टिकट बिक्री के हाल्ट स्टेशनों के डिपो स्टेशनों के प्रबंधकों ने संबंधित हाल्ट स्टेशनों के ठेकेदारों को गत्ता टिकट को जारी करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों द्वारा यह कहा गया था कि गत्ता टिकटों का छापाखाना, क्योंकि बंद कर दिया गया है। ऐसी टिकटें और उपलब्ध नहीं कराई जा सकती और ऐसे में डिपो स्टेशनों से कंप्यूटराइज्ड टिकट ही जारी होंगे। सफीदों स्टेशन अधीक्षक ज्ञानसिंह के अनुसार नई प्रणाली की टिकटों की व्यवस्था विभाग अभी उपलब्ध नहीं कर पाया तो यात्रियों की परेशानी को व विभागीय नुकसान को देखते हुए फिर से गत्ता टिकटें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें