फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भर्ती के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट नहीं सीएम फ्लाइंग को नहीं भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सीएम फ्लाइंग को नहीं भेजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चार साल पहले स्वास्थ्य विभाग में हुई काउंसलरों की भर्ती के मामले की जांच कर रही सीएम फ्लाइंग को सोमवार को भी काउंसलर का रिकार्ड नहीं मिल सका। दरअसल सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा सोमवार को यह रिकार्ड सीएम फ्लांग को जमा करवाना था, लेकिन छुट्टी होने के कारण रिपोर्ट जमा नहीं हो सकी। ऐसे में अब मंगलवार को रिपोर्ट सीएम फ्लांग को भेजी जाएगी।
जानकारी के लिए 2014 में स्वास्थ्य विभाग में 13 काउंसलर के पदों पर भर्ती की गई थी। आरोप है कि इस भर्ती में छह ऐसे काउंसलरों को भर्ती किया गया, जिनके दस्तावेजों की जांच के दौरान कमेटी ने उन्हें अयोग्य ठहरा दिया था। इसके बाद इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी नहीं होना था, लेकिन इनका चयन हो गया। इसके तहत संदीप कुमार, सुमन, ममता, संगीता देशवाल, कमेलश व सुषमा देवी का नाम शामिल है। इस मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जींद नागरिक अस्पताल के नेत्र चिकित्सा सहायक राजबीर बेरवाल की पत्नी कमलेश देवी का गलत तरीके से चयन होने की शिकायत सीएम फ्लांग को की थी। अब जांच हुई तो इस मामले में छह लोगों के नाम सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को सभी काउंसलरों के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन इनमें से चार ने एच्छिक अवकाश होने के कारण उम्मीदवारों के दस्तावेज नहीं आ पाए, मंगलवार को यह रिपोर्ट सीएम फ्लांग को भेज दी जाएगी।
डॉ. राजेश गांधी, डिप्टी सिविल सर्जन,
कर्मचारी यूनियन व सिविल सर्जन आमने-सामने
इस मामले को कुछ समय पहले नेत्र चिकित्सा सहायक राजबीर बेरवाल द्वारा पत्रकार वार्ता कर सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया पर मनमानी का आरोप लगाया था। इसके बाद यह मामला सामने आने पर कर्मचारी संगठनों ने सिविल सर्जन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गौरतलब है कि राजबीर बेरवाल सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर हैं।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ ने किया किनारा
इस पूरे मामले में एनएचएम कर्मचारी संघ ने मंगलवार को विवाद से किनारा कर लिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रिहान राजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि एनएचएम कर्मचारी संघ शुरू से एनएचएम कर्मचारियों के साथ है। यदि किसी अधिकारी की दूसरी यूनियन के पदाधिकारी के साथ कोई विवाद होता है तो एनएचएम कर्मचारी संघ उसके साथ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें