फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे कंप्यूटर आप्रेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे कंप्यूटर ऑपरेटर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। 16 जनवरी, कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ हरियाणा नरवाना इकाई के ऑपरेटर्स अपने मांगों को लेकर बुधवार को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे और प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे। सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। जूनियर प्रोग्रामर वरूण, कंप्यूटर आप्रेटर्स पुष्पा, कुलदीप पंवार, विनोद शर्मा, प्रदीप चहल, अमित शर्मा, बबलू रूपाल, सतीश, शिशपाल, जयवीर गिल, बलकार समैन ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर्स के सभी सदस्य पिछले नौ से दस वर्षो से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। समान काम समान वेतन, व कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज को राजस्व विभाग में खाली पड़े क्लर्क के पदों पर समायोजित करने, पद सृजित करने व नियमित करने की मुख्य मांग है। यदि 28 जनवरी तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो कार्यालय करनाल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी 09 : अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए कंप्यूटर आपे्रटर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें