सावधान! अधिक पानी पड़ सकता है सेहत पर भारी
- डॉ. परमेश्वर अरोड़ा पहुंचे जींद, लोगों को बताई पानी पीने की सही विधि व समय
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सोशल मीडिया के दौर में जब प्रति दिन आठ से दस लीटर पानी जरूर पीने के संदेश आते हैं तो हर कोई इन पर ध्यान देता है। अच्छा स्वास्थ्य बनाने के लिए अधिक पानी लोग पीते हैं, लेकिन अधिक पानी पीने से स्वास्थ्य बनता नहीं, बिगड़ता है। इसको लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और आयुर्वेदाचार्य डॉ. परमेश्वर ने जींद में कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन ग्रंथों में पानी को लेकर लिखे गए संदेशों की जानकारी दी।
डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने कहा कि लोग कब्ज हटाने, मोटापा घटना, रक्तचाप व मधुमेह सही करने जैसी बीमारियों के लिए अधिक पानी पीते हैं। इन सभी बीमारियों में पानी अधिक पीने से लाभ होने की बजाये नुकसान होता है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अधिक पानी पीने से खाया गया भोजन बड़ी आंत में जल्दी प्रवेश कर जाता है। इससे शरीर में क्षारिय परेशानियां होती हैं। इससे कब्ज ठीक होने की बजाये कब्ज जैसी बीमारी बढ़ जाती है। वहीं मधुमेह के मरीजों को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है और अधिक पानी पीने से यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। इससे इन मरीजों को दिक्कत होती है। रक्तचाप के मरीज इसे संतुलित करने के लिए पानी पीते हैं, लेकिन नसों में पानी जाने से खून का दबाव बढ़ता है और परेशानी अधिक होती है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार इन परिस्थितियों में जल का अधिक मात्रा में सेवन शरीर को लाभ नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। जैसे पेट के सभी रोग कब्ज, एसिडिटी पाचक अग्नि की मंदता के कारण उत्पन्न होते हैं। इन रोगों में पाचक अग्नि को बढ़ा कर ही इन रोगों से पूर्ण मुक्ति पाई जा सकती है। ऐसे में पानी का अधिक प्रयोग इस अग्नी को और अधिक मंद करता है।
बॉक्स
प्यास लगने पर भी एक साथ अधिक पानी कर सकता है बीमार
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को गर्मी व सर्दी के मौसम सामान्य मात्रा में तथा शेष अन्य मौसम में न्यूनतम पर्याप्त मात्रा में जल पीना चाहिए। प्यास लगने पर भी एक साथ अधिक मात्रा में जल पीने की प्रवृति यदि किसी व्यक्ति की होती है तो पिया गया यह जल पित्त एवं कफ रोगों जैसे अपच, आलस्य, पेट का फूलना, जी मिचलाना, उल्टी लगना, मुंह में पानी आना, शरीर में भारीपन और यहां तक की खांसी, जुकाम एवं श्वास के रोग को उत्पन्न करता है।
बॉक्स
बॉक्स
सुबह गर्म पानी सेहत के लिए सही
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सुबह के समय 250 ग्राम गर्म पानी घूंट-घूंट कर पीने से स्वास्थ्य को लाभ होता है। कभी पानी को झटके के साथ नहीं पीएं। इससे अग्नाश्य को नुकसान होता है। खाने के साथ पानी पीएं और घूंघ-घूंट कर पीएं। वेदों में लिखा है कि खाने के पहले और बाद में पानी पीने से यह नुकसान करता है। यह तय नहीं करें कि कितना पानी पीना है। शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीते रहें। प्यास लगने पर अधिकतम एक कप पानी पीएं।
फोटो नंबर
15जेएनडी16: पानी पीने के तरीके और मात्रा की जानकारी देते डॉ. परमेश्वर अरोड़ा।