फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर दिनदहाड़े सात लाख चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नगर के होटल मिड टाऊन गली से चोर एक घर से सात लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

होटल मिड टाऊन के सामने रहने वाले पूर्व नगर पार्षद अशोक कुमार के पोते का जन्मदिन था। दिन में करीब एक बजे परिवार होटल में बच्चे के जन्मदिन का जश्न मना रहा था। चोरों ने इस मौके का लाभ उठाया और घर के मुख्य लोहे का दरवाजे के कुंडे को तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर का सारा सामान उथल-पुथल कर दिया तथा अलमारी में रखी करीब सात लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए। मकान मालिक वकील अभिषेक गर्ग ने बताया कि परिवार घर के सामने ही स्थित होटल में बच्चे का जन्मदिन मना रहा था। जब वे जन्मदिन मनाकर लौटे तो पाया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि घर के अंदर का सारा हुलिया बदला हुआ था। सारा सामान उथल-पुथल पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। जब उन्होंने अलमारी का लॉकर देखा तो वह भी टूटा हुआ था और वहां रखी करीब सात लाख रुपये की नकदी गायब थी। अभिषेक ने बताया कि इस घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। बता दें कि अभिषेक गर्ग व उनकी पत्नी सफीदों अदालत में अधिवक्ता हैं। इस वारदात से नगर में लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके का मुआयना करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें