सोमवती अमावस्या पर पांडू पिंडारा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पुलिस की रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पांडू पिंडारा में 18 दिसंबर को सोमवती अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पांडू पिंडारा में स्थित मंदिर, धर्मशालाओं के संस्थापक, संचालक, आयोजकों और पुजारियों से भी सहयोग लिया गया है।
लोगों की मानें तो पांडू पिंडारा लगभग पांच हजार वर्ष से भी पहले का तीर्थ स्थान है। यहां देश भर से लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंड दान करने के लिए आते हैं। यह तीर्थ धार्मिक आस्था से जुड़ा तीर्थ हुआ हैं। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरोवर पर स्थित मंदिरों में लगे लाउड स्पीकर से श्रद्धालुओं को समय-समय पर दिखा निर्देश दिए जाएंगे।
तीर्थ पर तैनात रहेगी स्पेशल फोर्स, बनेगी अस्थायी चौकी
एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि अमावस्या को लेकर उमड़ने वाली भीड़ व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पिंडारा तीर्थ पर डीएसपी, महिला पुलिस कर्मियों के साथ साथ पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की भारी बल की तैनाती की जाएगी । इसके साथ ही एक अस्थाई चौकी भी खोली जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
-----------
सैकड़ों वालंटियर करेंगे सेवा
इस बार मेले में जींद की सामाजिक संस्थाओं के जुड़े सैकड़ों वालंटियर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काम करेंगे। श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जाएगी।
--------------
अलग से वाहन पार्किंग होगी
वाहनों मालिकों व चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल रोड मेपिंग तैयार की गई है तथा वाहनों की अलग से पार्किंग होगी। पिडांरा तीर्थ पर पार्किगं, नाके एंव यातायात पार्किंग के प्रबंध किए गए हैं।
--------------
पांडू पिंडारा तीर्थ के संचालकों व आम जनमानस के लिए सामान्य हिदायतें
1- धर्मशाला में ठहरनें वाले प्रत्येक पुजारी/पंडित को सूचित करें कि वह कोई भी हवन सामाग्री जैसे आटा, अनाज, पिंड आदि को सरोवर के पवित्र जल में न डालें। इसे घाटों पर रखे गये डर्मों में डाला जाए। यदि सरोवर के जल में उपरोक्त सामान डाला तो स्वच्छता अधिनियम एंव पर्यावरण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
2-घाटों पर कोई भी कपड़ा, दीया, पूजा का सामान ना छोड़े। इन्हें डर्मों में डाला जाए।
3-सरोवर के जल में किसी भी प्रकार के तागे, तबीज, टोना-टोटका आदि न डालें, इससे लोंगों में दुर्भावना पैदा होती है, ऐसा करने के लिए पाए जाने पर भी सम्बधिंत के विरूद्व हरियाणा कानूनी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
4-सभी धर्मशाला के इंचार्ज/प्रबन्धक अपनी-अपनी धर्मशाला के साथ लगते घाटों की सफ ाई स्वयं करवायें तथा सुनिश्चित करें कि उनकी धर्मशाला के साथ लगते घाट की प्रतिदिन सफ ाई हो । इन घाटों को प्रशासन द्वारा समय समय पर चैक किया जाएगा। यदि सफाई नहीं पाई गई तो संबंधित धर्मशाला को इस बारे में नोटिस दिया जाएगा।