फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंथली में बिना दहेज के इंकम टैक्स इंसपेक्टर की शादी बनी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक इंस्पेक्टर ने एक रुपया लेकर की शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। जहां लोग छोटी सी सरकारी नौकरी मिलने पर बड़े दहेज की मांग करते हैं, वहीं उपमंडल के गांव सैंथली में इन्कम टैक्स विभाग में सहायक इंसपेक्टर ने एक रुपया लेकर अपनी जीवन संगिनी के साथ सात फेर लिये।
विज्ञापन

गांव सैंथली के सेवानिवृत्त हेड मास्टर मिहा सिंह नैन ने अपनी सभी संतानों को अच्छी शिक्षा दिलाई। उनकी बेटी सुनीता और प्रवीण कुमारी पीजीटी हिंदी, पूनम पीजीटी इकोनॉमिक्स और सबसे छोटी बेटी नीरज पीजीटी इंग्लिश टीचर है। उनका बेटा दीपक नैन रोहतक में बतौर इनकम टैक्स में सहायक इंसपेक्टर कार्यरत है। मिहा सिंह ने अपने बेटे की शादी फरीदाबाद निवासी रितू चौधरी के साथ बिना दहेज लिये की। उन्होंने शादी में केवल एक रुपया लेकर नई मिशाल पेश की। बहु गांव में आई तो परिवार के लोगों ने घूंघट से निजात दिलाई। सभी लोगों ने नई बहु को घूंघट छोड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें