फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए निकला निगर परिषद का अमला, सामान उठाने पर दुकानदारों के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रम हटाने गई टीम से भिड़े दुकानदार, काटे चालान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान आम लोगों को तो राहत दे रहा है, लेकिन दुकानदारों और नगर परिषद के स्टाफ के लिए आफत बना हुआ है। शुक्रवार को भी रानी तालाब के पास दुकानों के बाहर से सामान उठाने को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। हालांकि बाद में मामला चालान करने पर निपट गया। दुकानदारों ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए बाहर सामान रखते हैं कि उनकी दुकानों के बाहर लोग गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अवैध पार्किंग के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
दरअसल नगर परिषद दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाने का अभियान चलाया रही है। इसके तहत शुक्रवार को भी नगर परिषद की टीम कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान के नेतृत्व में निकली। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम रानी तालाब के पास इलेक्ट्रिॉनिक्स शोरूमों पर पहुंची और दुकानों के बाहर से सामान उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान बहुत सी दुकानों का सामान उठा, लेकिन दुकानदार आनंद जैन के शोरूम के बाहर रखी एक वाशिंग मशीन पर विवाद हो गया। जब नगर परिषद के कर्मचारी वाशिंग मशीन को उठा रहे थे, आनंद जैन और उनके कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए मशीन को वापस रखवा लिया। आनंद जैन ने कहा कि मशीन दुकान की सीढ़ियों पर रखी थी, और नगर परिषद के अधिकारी इसे गलत तरीके से उठा रहे हैं। वहीं ईओ डॉ. एसके चौहान ने कहा कि दुकान के बाहर सामान नहीं रख सकते।
विज्ञापन


एक घंटे तक लगा रहा जाम
जिस समय नगर परिषद की कार्रवाई चल रही थी, नगर परिषद की सामान उठाने वाली ट्राली भी यहां खड़ी हो गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम का आलम यह रहा कि गोहाना रोड पर कुंदन सिनेमा के कट से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक सड़क पूरी तरह बाधित हो गई।

पुलिस बुलवाई
सामान उठाने को लेकर दुकानदारों और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके से ही ईओ ने पुलिस को फोन कर बुलाया। इसके बाद दुकानदारों के तेवर कुछ नर्म पड़े और चालान करने पर मामला शांति हो गया। नगर परिषद के अधिकारियों ने चालान बुक मंगवाकर एक हजार रुपये का चालान काटा।

शहर में बढ़ रहा अतिक्रमण
दरअसल पूरा शहर अतिक्रमण की जद में हैं। शहर के गोहाना रोड से लेकर, रानी तालाब, पटियाला चौक, रेलवे रोड और रोहतक रोड सहित पूरे शहर में दुकानदार दुकानों के बाहर कई-कई फुट तक आगे सामान रख रहे हैं। इसके चलते सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है और सड़क दुर्घटनाओं को अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन


अभियान शुरू करने से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और विभिन्न व्यापारियों के संगठनों के साथ मीटिंग की गई थी। इस दौरान पहले ही सामान हटाने के लिए बोला गया था। कुछ दुकानदारों ने इस पर अमल भी किया है, लेकिन जो लोग नहीं मान रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
डॉ. एसके चौहान, ईओ, नगरपरिषद, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें