जींद। गांव बहादुरगढ़ में फोन पर एक व्यक्ति से खाते की डिटेल लेकर खाते से लगभग 60 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बहादुरगढ़ निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने अपनी पहचान बैंक अधिकारी के तौर पर बताई। उसने बताया कि उसका एटीएम बंद हो गया है और उसको दोबारा से चालू करने के लिए डिटेल देने पड़ेगी। इस दौरान उसके झांसे में आ गया और उसके खाते की डिटेल लेने के बाद उससे 59 हजार 997 रुपये की नकदी निकाल ली। पैसे निकलने का पता उस समय लगा जब मोबाइल पर मैसेज आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।