जींद। गांव खरकरामजी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव खरकरामजी निवासी अजय ने 19 अगस्त को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त नीरज के साथ खेत में घूमने निकला। जब वे लोग गांव से कुछ दूरी पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार पांच-छह युवक उसके पास पहुंचे और अजय पर फायरिंग शुरु कर दी। इसमें एक गोली अजय की दाहिने पैर से पार होती हुई बाएं पैर के घुटने पर जा लगी। मौके पर करीब पांच-छह राउंड फायर किए गए। उसने आरोप लगाया कि उस पर जानलेवा हमला गांव खरकरामजी निवासी सिंदा, भोलू, सोनू, गांव बोहत गढवाल निवासी अजय, गांव गोची निवासी रविंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।