फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआना गांव के स्कूल में टीचर के बने दो गुट, प्रभावित हो रही पढ़ाई
विज्ञापन

बीईओ ने किया स्कूल का दौरा
पंचायत ने की एक अध्यापक व दो अध्यापिकाओं के तबादले की मांग
छात्राएं बोली, अध्यापक क्लास में सुनता है फिल्मी गाने

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
गांव मुआना के राजकीय कन्या हाईस्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं में बने दो धड़ों के चलते स्कूल में अराजकता का माहौल है। इससे यहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों के धड़ों के कारण अब छात्राएं भी धड़ों में बंट गई हैं और इससे दोनों ही पक्ष छात्राओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इसको देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश वर्मा ने शुक्रवार को गांव के स्कूल का दौरा किया। ग्राम पंचायत ने एक अध्यापक और दो अध्यापिकाओं के तबादले की मांग की है।
दरअसल राजकीय कन्या हाई स्कूल मुआना का मुख्याध्यापक भीम सिंह चार्जसीट चल रहे हैं। उसका तबादला भी होने वाला है। बताया जाता है कि इसी का फायदा उठाते हुए एक अध्यापक कुछ अध्यापिकाओं पर रोब झाड़ता है। इसको लेकर अध्यापिकाओं मेें रोष है। वहीं छात्राओं के अनुसार स्कूल की चार अध्यापिकाएं हैं, जो स्कूल में पढ़ाने की बजाए या तो इक्ट्ठी बैठकर बात करती रहती हैं या फिर फोन पर चैटिंग करती हैं। उन्हें बच्चों की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है। वहीं कुछ छात्राओं ने बताया कि अध्यापक कक्षा में फिल्मी गाने सुनाता रहता है। इस मामले में मुख्याध्यापक चुप रहकर तमाशा देख रहा है। दो ग्रुपों में बटे अध्यापकों की वजह से स्कूल का माहौल खराब होता जा रहा है। दोनों की राजनीति को लेकर पंचायत भी परेशान है। जिससे शुक्रवार को पंचायत ने सख्त संज्ञान लेते हुए दोनों ग्रुपों को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


तीन शिक्षकों के तबादले की मांग
गांव के सरपंच सुखबीर राणा व पंच मोहन लाल ने कहा कि कुछ शिक्षक स्कूल का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर स्कूल के अध्यापक वेदपाल और अध्यापिका शैलेंद्री देवी, कविता को तुरंत बदलने की मांग की है।
विज्ञापन



शिक्षकों ने खराब किया है माहौल
अध्यापकों की गुटबाजी ने पूरे स्कूल का माहौल खराब कर रखा है। दोनों पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों के पास भेज कर कार्रवाई की मांग की जाऐगी। पंचायत की मांग पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
डॉ. नरेश वर्मा, बीईओ

फोटो नंबर
21जेएनडी14: बच्चों के सामने ही ग्रामीणों को अपना पक्ष रखती हुई अध्यापिकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें