01जेएनडी32-रजाना कलां गांव में आग पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी। स्रोत ग्रामीण
सफीदों। गांव रजाना कलां में देर रात एक व्यापारी द्वारा एकत्रित की गई करीब 700 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग में दी गई। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा और सफीदों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास किया।
आग इतनी भीषण थी कि कई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उत्तर प्रदेश के शामली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसने गांव रजाना कलां में ठेके पर जमीन लेकर वहां पर करीब 700 एकड़ की पराली एकत्रित की हुई थी। इसमें अज्ञात कारणों से रात को आग लग गई। उसके मजदूरों और अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। इस घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।