नरवाना। पीपलथा गांव में एक मकान की खिड़की तोड़कर अंदर से 70 हजार रुपये की चोरी करने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में वंसन सिंह ले बताया कि वह 16 जून को अपने परिजनों के साथ मकान के अगले कमरे में सोया हुआ था। रात को अज्ञात लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर से 70 हजार रुपये की नकदी व एक घड़ी चोरी कर ली। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लगी जब वह सोकर उठे और मकान के अंदर सामान बिखरा मिला। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद