फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 70 बेटियों को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

Fri, 03 Oct 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी12 : राजकीय स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
उचाना। शहीद रामकला कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में 70 प्रतिभाशाली बेटियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवेश आर्य ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। राममेहर खटकड़ ने कहा कि बेटियों को अवसर मिले तो वे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने की क्षमता रखती हैं। सुधीर साध ने बताया की विद्यालय में इस तरह का यह पांचवां आयोजन है और इस आयोजन के बाद हर वर्ष बच्चों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती जा रही है। इस मौके पर अशोक आर्य, प्राचार्य विनोद जैन, सरपंच सतबीर खटकड़, मनरूप खटकड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें