फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवध-असम एक्सप्रेस में प्रवासी मजदूर से छीने 7 हजार रुपये

Tue, 04 Jul 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पंजाब में धान की रोपाई कर लौट रहे प्रवासी मजदूर से अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में तीन युवकों ने सात हजार रुपये छीन लिए। आरोपी नरवाना जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर भाग गए। जीआरपी ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और छीनी गई धनराशि भी बरामद की। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव बास निवासी अनिल उर्फ मंगतू, देव काॅलोनी सांपला निवासी सूरज उर्फ तोता और रोहतक जिले के गांव बहाली निवासी श्रीभगवान उर्फ सोनी के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने पैसे छीनने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बिहार के मधेपुरा जिले के गांव सगरदीना नया टोला निवासी मोहम्मद जब्बार ने जीआरपी थाने को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे वह बुढलाडा, पंजाब से धान की रोपाई कर 15010 अवध-असम एक्सप्रेस में जींद आने के लिए सवार हुआ। ट्रेन जब जाखल के पास पहुंची तो वह बाथरूम की तरफ गया जहां तीन युवक मिले। तीनों युवकों ने उससे पूछा कि कहां जा रहे हो और कहां से आ रहे हो। बताने के बाद उनमें से एक युवक ने उसका हाथ मरोड़ दिया तभी दूसरे ने उसका दूसरा हाथ पकड़ लिया। तीसरे युवक ने ब्लेड से उसकी जेब काटकर उसमें से सात हजार रुपये निकाल लिए। कुछ ही देर बाद नरवाना जंक्शन आया तो तीनों युवक उसे धक्का देकर उतरकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

ट्रेन में प्रवासी मजदूर से पैसे छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छीनी गई राशि सात हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राशि छीनने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।-स्नेहीराज, प्रभारी, जीआरपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें