फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये हड़पे

Fri, 23 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी पुलिस से सेवानिवृत्त जगफूल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रवीण कुमार तथा गांव कंडेला निवासी सोहन ने कनाडा के लिए चंडीगढ़ में फाइल लगाई हुई थी। सोहनलाल ने बताया कि उसका चाचा गांव कंडेला निवासी राजपाल जाट धर्मशाला के निकट वीजा एजेंट का कार्य करता है जो कनाडा की फाइल लगवाता है। पहले टूरिस्ट वीजा लग जाएगा। उसके बाद वर्क परमिट से कनाडा भेज देगा। इसके एवज में 15 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसने राजपाल से मुलाकात की और राजपाल ने फाइल का रजिस्ट्रेशन जल्द करवाने के लिए कहा। इस पर 22 दिसंबर 2022 तक सात लाख रुपये राजपाल के कहने पर सोहन के खाते में भेज दिए। जनवरी की शुरुआत में फिर से राजपाल परिवार के लोगों से मिला गया। उन्होंने कनाडा जाने के बारे में कहा। 10 फरवरी 2023 को उसके बेटे प्रवीण का फिर से रिफ्यूजल आ गया। इसके बाद फिर से फाइल लगाई तो 26 फरवरी को फिर से रिफ्यूजल आ गया। उन्होंने राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने सोहन लाल तथा उसके चाचा राजपाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें