जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को लुदाना में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 67 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ बीजेपी के प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को समाजसेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
रक्तदान शिविर जैसे आयोजन सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाजसेवा के इस कार्य में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के संदेश को मजबूत किया।
इस अवसर पर मैढ़ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, नरेश सोनी, राजकुमार भारतीय, महाबीर वर्मा, ताराचंद वर्मा गांगोली, ताराचंद वर्मा, रणबीर वर्मा, सतबीर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामकुमार वर्मा, मोनू वर्मा, दिनेश वर्मा , जयवीर वर्मा, रणधीर चहल, सतपाल खाशा, ओमप्रकाश, गुरनाम , मनोज, अंकुर, पवन कुमार, शक्ति सिंह, सतपाल मोर, रामकुमार, सरपंच राकेश कुमार मौजूद रहे।