फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजगार मेले में 631 युवक-युवतियों का कंपनियों में चयन

विज्ञापन
05जेएनडी12 : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन करते छात्र। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। आईटीआई में शुक्रवार को मेगा रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से युवाओं ने भाग लिया। इसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने किया। इसमें 631 युवक-युवतियो का अलग-अलग कंपनियों ने चयन किया गया। मेले में ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया भी संचालित की गई।
विज्ञापन

मेले में 35 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार के लिए 833 युवक-युवतियों ने पंजीकरण किया था। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल ने कहा कि वर्तमान युग कौशल का युग है। तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण प्राप्त युवा रोजगार एवं स्वरोजगार में बेहतर अवसर पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने आईटीआई परिसर की स्वच्छता और हरियाली की सराहना करते हुए आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दिया। उप निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि आईटीआई संस्थान युवाओं को कम समय में रोजगार योग्य बनाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल, ओमपाल, अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, केवल सिंह, रमेश चंद्र, सोनू राम, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़ आदि मौजूद रहे।

05जेएनडी12 : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन करते छात्र। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें