फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लितानी रोड अंडर पास रद्द करने की मांग, दुकानदारों ने बाजार बदं कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लितानी सड़क पर अंडरपास रद्द करवाने को लेकर दुकानदारों ने बंद रखा बाजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। लितानी रोड पर बनने वाले अंडरपास के विरोध में आंदोलन कर रहे दुकानदारों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर धरना भी दिया। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से करीब 500 परिवारों का रोजगार खत्म हो जाएगा। उन्होेंने फाटक के पास अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फैसला लिया कि अंडरपास निर्माण को रद्द करवाने की मांग को लेकर दुकानों पर काले झंडे लगाएंगे। शहर में अंडरपास रद्द करो, रोजगार बचाओ समिति के तत्वाधान में अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार से फाटक के पास अनिश्चितकालीन अनशन शुरू होगा। यह अनशन जब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है।
बेरोजगार हो जाएंगे दुकानदार
दुकानदारों ने कहा कि लितानी रोड पर अगर अंडरपास का निर्माण होता है तो शहर की तरफ, नरवाना बाईपास, उचाना कलां की तरफ 500 के करीब दुकानदारोें का काम प्रभावित होगा होगी। दुकानदारों के पास दुकानों के अलावा कोई रोजगार नहीं है। रेलवे को चाहिए कि इस अंडरपास को रद्द करें। जब रेलवे के पास फाटक के पास जमीन है तो उसे उसमें अंडरपास बनाना चाहिए। अंडरपास को रद्द करवाने की मांग को लेकर दुकानदार वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास पर जाएंगे। जब तक मंत्री उनकी मांग पूरी नहीं करेंगे वो उनके आवास पर ही डेरा डाले रहेंगे।
विज्ञापन

इच्छा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र
संघर्ष समिति के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि यहां पर अंडरपास बनने से उनका रोजगार खत्म हो जाएगा। ऐसे में अंडरपास से प्रभावित होने वाले 500 दुकानदार प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को रोजगार बचाने की पत्र लिखेंगे। यहां पर अंडरपास को अगर नहीं रोका गया तो राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिले दुकानदार
अंडरपास निर्माण को रद्द करवा कर फाटक के पास बनाने की मांग को लेकर टोहाना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से भी दुकानदार मिले। दुकानदारों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बताया कि अंडरपास बनने से 500 दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने रेलवे के डीआरएम से बातचीत करके इस मामले में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जायजा लेने पहुंचे नायब तहसीलदार
दुकानदारों को होने वाले नुकसान का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार महाबीर सिंह, रेलवे के अधिकारी सुरेंद्र गोयल पहुंचे मौके पर पहुंचे। सीएम मनोहर लाल द्वारा डीसी को दुकानदारों की मांग पर इसके लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को डीसी अमित खत्री द्वारा उचाना नायब तहसीलदार को इसके लिए रेलवे फाटक पर निरीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें