फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्टाइल महिला ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता में आदमपुर को आठ अंक से हराकर एसएसबी की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्टाइल महिला ओपन कबड्डी की चैंपियन बनी एसएसबी टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही चार दिवसीय नोर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को कई मुकाबले हुए। समारोह पर भाजपा किसान मोर्चा अंडमान निकोबार के प्रदेश प्रभारी मुकेश नरवाल व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा मुख्यातिथि थे। वहीं बहादुरगढ़ के सरपंच सुशील सांगवान व हाट सरपंच बिजेंद्र सिंगल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीमा शस्त्र बल व आदमपुर के बीच खेला गया। । आधे समय में एसएसबी 13 व आदमपुर 12 अंकों पर रही। पूरे समय तक एसएसबी की टीम ने 29-21 के आंकड़े में आठ आदमपुर फतेहाबाद को हराकर जीत हासिल की।
शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स सोसायटी हरियाणा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का पहला इनाम 51 हजार रुपये एसएसबी और दूसरा इनाम 31 हजार रुपये आदमपुर की टीम दिया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए भिड़ी कुंगड़ और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम का मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसकी वजह से दोनों को बराबार बराबर 32 हजार रुपये का आधा-आधा इनाम दिया गया। आयोजक कोच प्रेम चंद ने बताया कि इस
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सात राज्यों से 55 टीमों ने भाग लिया था। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष बलवंत पांचाल, मुख्याध्यापक सतीश शर्मा, अनिल, दलबीर कोच, ओमप्रकाश अत्री, संजू दीमान, विकास आदमपुर, रेखा, प्रवीन सांगवान, धर्मराज कोच, मनीराम, सतबीर खर्ब, लाभ सिंह दीमान, अनिल पांचाल, सुमेर चंद जैन, डॉ. जगदीश, कबड्डी जिला सचिव सुनील मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें