फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कूली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कूली बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईगराह स्थित एक निजी स्कूल की बस पलटने से पांच बच्चे घायल हो गए। स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बुआना, खरेंटी की तरफ जा रही थी। बुआना गांव के पास अचानक बस के आगे बाइक सवार तीन लोग एकदम आ गए। उनको बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मार दिया और बस सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इसमें बिजली का खंभा भी गिर गया। गनीमत यह रही कि बिजली का तार टूटकर बस पर नहीं गिरा। इस सड़क दुर्घटना स्कूल के पांच बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर बाद छुट्टी के बाद स्कूल की बस गांव बुआना, खरैंटी के छात्रों को लेकर जा रही थी। जब वह बुआना लिंक मार्ग पर पहुंची तो अचानक बस के आगे एक बाइक पर सवार तीन लोग आ गए। बस चालक सुरेंद्र ने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अचानक ही कट मार दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बिजली का खंभा भी टूट गया। गनीमत यह रही कि बिजली का तार टूटकर बस पर नहीं गिरा। बस में फंसे बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। इसमें गांव खरैंटी निवासी तीसरी कक्षा की छात्रा निधि, यूकेजी की छात्रा शिक्षा, छठीं कक्षा का छात्र विश्वास, चौथी कक्षा की छात्रा सुलेखा, सातवीं कक्षा की छात्रा अनीशा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर अनीशा के सिर में चोट होने के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया, जबकि बाकी बच्चों को मामूली चोट होने के चलते चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें