फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव, अर्बन एस्टेट एरिया में इंटरनेट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। बारिश के बाद से ही शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर का पॉश क्षेत्र अर्बन इस्टेट में इंटरनेट सेवा प्रभावित रही तो ग्रामीण क्षेत्र व शहर में कई जगह बिजली प्रभावित रही। वहीं उचाना पुरानी मंडी में मार्केटिंग बोर्ड विभाग द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए 30 लाख रुपए खर्च करके ड्रेन सिस्टम बनाया गया है। हर बार बारिश के बाद यहां पर पानी की निकासी कई-कई घंटे तक नहीं हो पाती है। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार सुबह नौ बजे के बाद पानी की निकासी मंडी से हुई। यहां पर जनरेटर न होना पानी निकासी न होने में समस्या बना रहा है। आढ़तियों, राहगीरों द्वारा कई बार मार्केट कमेटी सचिव से जनरेटर मार्केट कमेटी में रखने की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक जनरेटर की व्यवस्था विभाग ने नहीं की है।
व्यापार मंडल प्रदेश सचिव रोशन लाल घोघडिुया, नरेंद्र, सुरेश, सतपाल ने कहा कि हर बार बारिश के बाद मंडी में पानी निकासी को लेकर समस्या रहती है। यहां कहने को तो लाखों रुपए ड्रेन सिस्टम पर खर्च कर दिए गए है लेकिन जब तक यहां पर जनरेटर की व्यवस्था विभाग नहीं करेगा तब तक इस तरह की समस्या आती हरेगी। बारिश के समय मार्केट कमेटी कार्यालय के आस-पास, विस्तार मंडी रोड पर पानी भरा रहता है। विभाग को चाहिए कि यहां पर जनरेटर की व्यवस्था करें ताकि बारिश के साथ-साथ पानी की निकासी हो। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों को जनरेटर के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुडायन में बारिश में गिरी मकान की छत
उचाना। शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से बुडायन गांव में रूपचंद मोहल्ला में ओमी के मकान की छत गिर गई। जब मकान की छत्त गिरी तो सब लोग तेज आंधी, बारिश आने से नीचे मकान में आ गए थे। ओमी ने बताया कि वो परिवार के सदस्यों के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में थे। रिश्तेदार आने पर वो आंधी, बारिश आने पर नीचे आए गए। कुछ ही देर में मकान की छत्त गिरने के साथ-साथ दीवार में दरार आ गई। उनका परिवार मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। प्रशासन को चाहिए कि उनकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि वो अपने मकान की रिपेयर करवा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें