फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता में रहते हुड्डा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरक्षण के दौरान दर्ज जाटों की एफआईआर को रद्द किया जा रहा है तो गैर जाट समुदाय के लोगों की भी रद्द की जाएं। उन्होंने कहा कि जब दादागिरी के सामने सरकार घुटने टेक ही रही है तो इसके साथ साथ राम रहमी प्रकरण और अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ हुए सभी ऐसे मामलों को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बैकलॉग में हुई गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधार करे और जिसका जितना हक है। उसे उसका रोजगार दिया जाए। नहीं तो वे जब सत्ता में आऐंगे, पाई पाई का हिसाब किया जाएगा।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दस साल शासन करके किसानों के लिए कुछ नहीं किया, अब सत्ता से बाहर होते ही किसान-किसान चिल्ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का हक मारने के बाद हुड्डा को अब इन लोगों की याद आ रही है। शनिवार को मुआना गांव में जनसभा के दौरान सांसद राजकुमार सैनी के सुर कुछ बदले-बदले लगे। उन्होंने कहा कि सिस्टम में सुधार लाने के लिए वे जनता के फैसले के अनुसार 2019 में चुनाव मैदान में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें