फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन सर्कल कबड्डी में बहुअकबरपुर की टीम रही विजेता, ईंटल कलां को कड़े मुकाबले में दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय ओपन सर्कल कबड्डी में बहुअकबरपुर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। अलेवा के राजीव गांधी स्टेडियम में सर्व समाज भाईचारा युवा खेल कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ओपन सर्कल कबड्डी महाकुंभ का सोमवार देर रात को समापन हो गया है। ओपन सर्कल कबडड्ी के फाइनल मुकाबले में बहुअकबरपुर की टीम ने ईंटल कलां को एक कड़े मुकाबले में हराकर विजेता का खिताब जीता।
बेस्ट रेडर रिंकू खरेंटी व बेस्ट केचर रहे बहुअकबरपुर टीम के टारजन को ईनाम मेें बाइक दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल कमेटी के प्रधान विजेंद्र अलेवा व सरपंच रणधीर चहल ने संयुक्त रूप से किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लक्ष्य मिल्क प्लांट के डायरेक्टर बलजीत रेढू व भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग व अलेवा सरपंच एसोसिएसन प्रधान नरवीर नेहरा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला बहुअकबरपुर व छात्तर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बहुअकबरपुर ने छात्तर को 31-16 अकों के अंतर से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अलेवा व ईंटल कलां की टीमों के बीच हुआ। इसमें ईंटल कलां ने अलेवा को 20-17 अकों के अंतर से हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में बहुअकबरपुर की टीम ने ईंटल कलां को 23-21 केे अंतर से पराजित किया। युवा खेल कमेटी द्वारा बहुअकबरपुर टीम के प्रथम रहने पर दो लाख 21 हजार रुपये व ईंटल कलां को द्वितीय स्थान हासिल करने पर एक लाख 11 हजार रुपये की राशि दी गई। इसके अलावा अलेवा व छात्तर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल करने पर 41-41 हजार रुपये की राशि ईनाम के तौर पर दी गई। बलजीत रेढू ने कहा कि सर्कल कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खेल कोटे से सरकारी नौकरियां हासिल कर सकते हैं। खेलों को खेल की भावना से खेलने वाला ही असली खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा अवश्य लें। इस मौके पर जसवंत नगूरां, कांग्रेसी नेता जगमाल चहल, राजेंद्र भोंगरा, कोच शमशेर ढूल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें