फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको कॉलोनी में जुआ खेल रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। रेलवे जंक्शन के पास स्थित प्राइवेट लोको कॉलोनी में वीरवार रात जुआ (गोटी) खेल रहे तीन लोगों में से एक की किसी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या मृतक के साथ जुआ खेल रहे लोगों ने की है या किसी अन्य ने। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई सतबीर ने बताया कि रात को लगभग साढ़े 11 बजे उनके पड़ोस में रहने वाली प्रेमो देवी ने उन्हें सूचना दी कि उसका भाई 35 वर्षीय राजेंद्र खून से लथपथ कॉलोनी में पड़ा है। सूचना मिलते ही सतबीर, उसकी मां कमला व राजेंद्र की पत्नी सुमन मौके पर पहुंचे। सतबीर ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे पर किसी तेजधार हथियार से वार के निशान थे। मौके पर एक पत्थर तथा टूटा हुआ कांच का गिलास पड़ा था। सतबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में पहुंचे डीएसपी रामभज ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या करने वालों तथा हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नकाबपोशों ने मारा
लोको कॉलोनी निवासी मृतक राजेद्र की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति राजेंद्र अपने दो पड़ोसियों के साथ कॉलोनी में जुआ (गोटी) खेल रहा था। उसको नहीं पता कि उसके पति की हत्या किसने की है। राजेंद्र के साथ ताश खेलने वाले एक व्यक्ति ने राजेंद्र की पत्नी को बताया वह जुआ खेल रहे थे। अचानक दो-तीन नकाबपोश व्यक्ति आए और उनपर हमला कर दिया। नकाबपोशों ने राजेंद्र के चेहरे पर कोई तेजधार हथियार मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए।

मेलों में दुकान लगाकर चलाता था परिवार
मृतक राजेंद्र की पत्नी सुमन ने बताया कि उसका पति मेलों में दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था। आजकल कहीं मेला नहीं लगने के कारण वह कुछ दिन से घर ही रह रहा था। उसकी तीन लड़कियां बड़ी लड़की रीतिका जिसकी उम्र दस वर्ष, उससे छोटी आरुषि जिसकी उम्र छह वर्ष तथा सबसे छोटी लड़की रीया है, जिसकी उम्र चार वर्ष के लगभग है। सुमन ने बताया कि अब उसके सामने परिवार के पालन-पोषण की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन


मृतक के साथियों से होगी पूछताछ
शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी तेजधार या अन्य किसी भारी वस्तु से राजेंद्र के चेहरे पर वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा। अभी यह साफ नहीं है कि राजेंद्र के साथ जुआ खेल रहे लोगों ने ही उसकी हत्या की है या किसी अन्य ने। पुलिस जल्द ही इस मामले स्थिति साफ कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें