मंदिर का अधिग्रहण करना गलत : शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बुधवार को परशुराम संस्थान नरवाना के पदाधिकारियों की बैठक कार्यकारी प्रधान रामफूल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें माता बनभौरी मंदिर के सरकार के प्रस्तावित अधिग्रहण फैसले पर रोष जताया। कार्यकारी प्रधान रामफूल शर्मा ने कहा कि बनभौरी मंदिर को साइन बोर्ड के अधीन करने का निर्णय गलत है। सरकार से फैसला वापिस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार अव्यवस्था का झूठा प्रचार करके मंदिर का अधिग्रहण करना चाहती है जो गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंदिर को अधिग्रहण लेने का फैसला वापिस नहीं लिया तो धरने प्रदर्शन भी किए जाएंगे। सरकार का यह फैसला आस्था के खिलाफ है। इस मौके पर अमृत लाल शर्मा, बीरबल शर्मा, भलेराम शास्त्री, राजकुमार सुरजाखेड़ा, जयप्रकाश शर्मा और पवन शर्मा मौजूद रहे।
29जेएनडी 14 : बैठक में मौजूद परशुराम संस्थान के पदाधिकारी।