फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पेज के लिए प्रस्तावित समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधी मुझे कुत्ता बोलते हैं, कुत्ता बहुत वफादार होता है : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित लोकतंत्र सुरक्षा मंच की रैली में सांसद राजकुमार सैनी ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उन्हें कुत्ता कहते हैं, लेकिन कुत्ता बहुत वफादार होता है और चोरों पर भौंकता है। उन्होंने ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि जब चोर आते हैं तो कुत्ता उनकी पदेड़ मरवा देता है।
गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के बाद सांसद राजकुमार सैनी के बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें कुत्ता तक कह दिया था। इस पर सांसद राजकुमार सैनी ने विरोध जताते हुए कुत्ता कि कुत्ता सिर्फ चोरों पर भौंकता है, शाह पर नहीं। इसके साथ उन्होंने लोगों से आह्वान किया के अब उन्हें जातपात का युद्ध नहीं लड़ना, वोट का युद्ध लड़ना है। उन्होंने साफ किया कि वह किसी जात या किसी नेता का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनका विरोध उन लोगों से है, जो अपनी जबरदस्ती से दूसरों का हक हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन


चौटाला मुझे जेल में भेजते-भेजते खुद जेल पहुंच गए : सैनी
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जब उन्होंने बंसीलाल की सरकार तोड़ कर ओमप्रकाश चौटाला की सरकार बनाई तो उन्हें झंडी, डंडी और गाड़ी तो मिल गई, लेकिन ताकत नहीं मिली। इस पर उन्होंने इनेलो सरकार में भी पद ठुकरा दिया। सैनी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पूरा जोर लगाया उन्हें जेल भेजने के लिए, लेकिन ऐसा नहीं कर सके और खुद ही जेल में पहुंच गए।

सैनी भविष्य के सीएम
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राजकुमार सैनी को 2019 के बाद हरियाणा का मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सैनी दलितों और पिछड़ों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी उनका हर तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग को हर जगह आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लोग मीडिया में नहीं के बराबर हैं, इसलिए हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। बिहार से सांसद अजय निशाद ने भी राजकुमार सैनी को हरियाणा का भविष्य में मुख्यमंत्री करार दिया, और हर प्रकार से मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाजपा पार्टी पर साधा निशाना
सांसद राजकुमार सैनी ने विरोधियों के साथ-साथ अपनी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाषणों ने देश को खोखला कर दिया है। सांसद ने सवाल पूछा कि 90 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन लोगों को क्या मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग स्वामीनाथन आयोग को लेकर बड़े प्रदर्शन करते थे। अब कहां गया स्वामीनाथन आयोग।






26जेएनडी 01 : सांसद राजकुमार रैली को लेकर गोहाना रोड पर तैनात पुलिस बल।
26जेएनडी 02व03 : रैली स्थल पर प्रवेश से पहले चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
26जेएनडी 04 : रैली स्थल की ओर जाते समर्थक।
26जेएनडी 05 : रैली स्थल पहुंचने वाले लोगों की तालाशी लेती पुलिस।
26जेएनडी 06 : रैली स्थल पर कंधे पर बैठकर जाते समर्थक।
26जेएनडी 07 : रैली पर महिलाओं की चेकिंग करती पुलिसकर्मी।
26जेएनडी 08 : रैली पर पहुंची महिलाएं।
26जेएनडी 09 : भगवान परशुराम की तख्ती उठाकर समर्थन करने पहुंचे ब्रहमण समाज के लोग।
26जेएनडी 10 : मजा आ गया रैली मैं...रैली में खुशी की मुद्रा में बुजुर्ग।
26जेएनडी 11 : रैली में सुरक्षा घेरा तोडक़र अंदर आए आदमी को बाहर करते समर्थक।
26जेएनडी 12व13 : रैली में जुटी लोगों की भीड़।
26जेएनडी 14 : रैली में जोश के साथ पहुंचा युवक।
26जेएनडी 15 : सांसद के हैलीकॉप्टर में पहुंचने पर रैली स्थल पर मौजूद लोग फोन से वीडियों बनाते हुए।
26जेएनडी 16 : रैली स्थल के उपर से सांसद के हैलीकॉप्टर को देखती हुई महिलाएं।
26जेएनडी 18 : भीड़ के बीच कंधे पर बैठक कर पूरे शरीर पर लोकतंत्र सुरक्ष मंच लिखवाकर पहुंचा युवक।
26जेएनडी 20 : रैली को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार सैनी।
26जेएनडी 28 : वो गया अपना नेता...सांसद के हैलीकॉप्टर को देखती महिलाएं।
26जेएनडी 29 : कुर्सी छोड़ नेताजी को देखते है...सांसद राजकुमा सैनी के मंच पर पहुंचने के बाद अपनी कुर्सी छोडक़र मंच के पास देखने पहुंच गई महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें