अवैध हथियार सहित खापड़ गांव का जोनी काबू
जींद। गांव खापड़ में पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव खापड़ में जोनी नामक युवक के पास नाजायज पिस्तौल है। अगर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करे तो उसके पास हथियार भी मिलेगा। पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर जोनी को अवैध पिस्तौल सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।