फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से डेंगू के मरीजों की संख्या घटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले करीब एक महीने में लगातार बढ़ने वाले डेंगू के मामले अब मौसम में आए बदलवों के चलते कम हो गए हैं। हालांकि डेंगू पुष्टी होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इनमें अधिकतर वहे केस हैं, जो कुछ दिन पहले बाहर के अस्पतालों में दर्ज किए हैं और इनकी रिपोर्ट जींद स्वास्थ्य विभाग को मिल रही है। मंगलवार तक जिला में कुल 129 लोगों में डेंगू की पुष्टी हुई है। वहीं डेंगू के डंक से फैली सनसनी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों में जागरूकता के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहर की विभिन्न कालोनियों में नुक्कड बैठकों का आयोजन किया गया। यहां लोगों को डेंगू से बचाव और लक्षण के साथ-साथ डेंगू फैलने कारणों की भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा व रामकुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने अर्बन एस्टेट, सुभाष नगर, शति नगर, बुढ़ा बाबा बस्ती, हरी नगर, कानूनगो मोहल्ला में घर घर जाकर कूलर, पानी की टंकी व होदियों की जांच की। इस दौरान कानूनगो मोहल्ला में स्वास्थ्य विभाग की टीम नेे घर मे रखे पानी की टंकी में डेगू का लारवा मिलने पर तुरंत टंकी को खाली करवाकर लारवा को नष्ट करवा दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बुखार से पीडित 12 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजे। स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि कालोनियों में घरों और घरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश, प्रदीप शर्मा, पूनम, सोनिया, सुमन, सीता देवी, अंजू रानी, दर्शना देवी, सुशीला देवी, मुकेश कुमारी, गुरनाम सिंह, रानी, पवन कुमार, मुकेश कुमारी, राधा रानी, उर्मिला, मुकेश रानी, नीलम, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें