बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2016-17 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रदेश भर में बीएड प्रथम वर्ष में 34552 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल ने बताया कि सीआरएसयू ने पहली बार हरियाणा के सभी बीएड कॉलेजों की परीक्षाएं एक साथ करवाई। उन्होंने बताया कि बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2017 में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दी विश्वविद्यालय ने उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में प्रदेश भर के 257 कॉलेजों के 34552 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 19492 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 56.4 रहा है।