सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र आज से
जींद। सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र मंगलवार को शुरू होगा। डीसी अमित खत्री विधिवत रूप से सत्र का शुभारंभ करेंगे।
मिल के प्रबंध निदेशक अश्विवनी मलिक ने बताया कि पिछले वर्ष मिल में 26 लाख 8 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 256639 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में जिला में अधिक गन्ने की पैदावार होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिल में लगभग 28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होने की संभावना है। जिससे दो लाख 62 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन होगा। वहीं सोमवार को ही मिल में किसान गन्ना लेकर पहुंचना शुरू हो गए।