फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन आज जाट धर्मशाला में

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति का सम्मेलन आज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट आरक्षण में सक्रिय रहे यशपाल मलिक की असलियत का समाज के समक्ष खुलासा करने के उद्देश्य से रविवार को जाट धर्मशाला में प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में जाट चौधरियों का प्रचार अभियान जारी है। जाट धर्मशाला में होने वाले सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल के प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान ने बताया कि पिछले तीन दिन से मनोहरपुर, कालवा, गांगोली, भंभेवा, लुदाना, भिड़ताना व निडाना गांव में चल रहे प्रचार अभियान में समाज के नेता वीरभान ढुल, किताब सिंह भनवाला, चांदरूप जिलेदार, होशियार सिंह गिल, राजबीर रिढ़ाल व दिलबाग कुंडू जुटे हुए हैं। दूसरी टीम में शामिल नगूरां तपा प्रधान धर्मपाल नगूरां, जोगीराम श्योकंद, मास्टर प्यारेलाल, प्रीतम सिंह, ईश्वर कंडेला, महेंद्र जागलान, मदन मलिक, जयनारायण जिलेदार व बलवान सिंह पेगां आदि ने गांव अलेवा, पेगां, थुआ, छात्तर, कुचराना, घोघड़ियां, बडौदा, खटकड़, उचाना व करसिंधु आदि गांवों में लोगों को सम्मेलन का न्यौता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता महेंद्र जागलान ने बताया कि हर गांवों में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। समाज के लोगों में यशपाल मलिक की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। यही कारण है कि सभी खाप, तपें व समाज के बुद्धजीवि रविवार के सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें