फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद ने होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। अनाज मंडी में समुचित खरीद नहीं होने के कारण किसानों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी व्यक्त की। पिछले सीजनों की तरह इस बार भी खरीद न होने से किसान परेशान हैं। नरवाना में धान की फसल की आवक जोरों पर है। जिसके चलते अनाज मंडी धान की फसल से अटी पडी है। पिछले 10 दिन से खरीद कछुआ चाल हो रही है जिसको लेकर किसानों में भारी गुस्सा है। किसानों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही खरीद नहीं की गई तो किसान मजबूरन नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। किसान काला ने बताया कि वह पिछले दस दिनों से अपनी धान की फसल मंडी में लिए बैठा है, लेकिन फसल को कोई नहीं खरीद रहा। छह माह की फसल खराब हो रही है सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। किसान मुकेश दनौदा ने बताया कि वह शनिवार को फसल लेकर आया था अभी तक उनकी फसल की कोई बोली नहीं हुई। आकाश में बादल देखते ही उसे घबराहट हो जाती है।
विज्ञापन



धान से लबालब हैं मंडियां
मंडी एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि धान की फसल से सभी मंडियां लबालब है। दिन में तीन चार घंटे बोली होती है। जिस कारण ज्यादातर किसानों की फसल बिना बिके ही रह जाती है। मौसम खराब चल रहा है किसानों को बारिश से डर लगता है। उन्होंने बताया कि सरकार 72 घंटे में किसानों को पेमेंट करने का दावा करती है लेकिन 10 दिनों से कोई पेमेंट नहीं मिली। जिससे व्यापारी और किसान परेशान हैं। किसानों व आढ़तियों का करोड़ों बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें